मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुरः 20 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुरः 20 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

- साथी की तलाश में पुलिस की छापेमारीमीरजापुर। जिगना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना–मिश्रपुर मार्ग पर हरगढ़ बाजार के पास मुखबिर की सूचना पर की।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि खैरा गांव निवासी गैंगस्टर अनुराग शर्मा पुत्र प्रभात शर्मा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ पहले से ही उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का साथी खैरा गांव निवासी राहुल शर्मा पुत्र पंचधारी शर्मा भी गैंगस्टर एक्ट में नामजद है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दूसरे गैंगस्टर अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह के साथ मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर व मनोज कुमार शुक्ला गश्त के दौरान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें