मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम विजबाहा में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने गुरुवार रात अपने ही खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि परिवार से पता चला है कि ग्राम विजबाहा निवासी अर्जुन (25) की शादी को पांच वर्ष हो चुके थे। उसकी एक छोटी बेटी भी है। अर्जुन का अपनी पत्नी से अक्सर शराब पीने काे लेकर झगड़ा होता था। गुरुवार रात काे भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। अर्जुन गुस्से में घर से निकल गया। उसके रात तक घर नहीं लाैटने पर सुबह उसकी खाेजबीन शुरू हुई। परिजनाें ने खेत में स्थित बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से अर्जुन का शव लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें