मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 15 माह पहले हुई थी शादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 15 माह पहले हुई थी शादी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। महुलार गांव निवासी पिंटू पुत्र पप्पू की शादी करीब 15 माह पूर्व संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी पूनम पुत्री मुनीब के साथ हुई थी। विवाह के बाद से पूनम अपने ससुराल में रह रही थी।मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पूनम नाराज थी। देर रात वह घर के अंदर चली गई और कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने खोजबीन की। कमरे के अंदर उसका शव लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पूनम के मायके पक्ष तथा लालगंज पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कराई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मायके पक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें