मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

शादी वाले घर की सजावट करते बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शादी वाले घर की सजावट करते बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में शादी समारोह की खुशियों के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने मातम फैला दिया। बिजली की सजावट का काम कर रहे 18 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां शादी वाले घर की खुशियां फीकी पड़ गईं, वहीं मृतक के गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी अभिषेक प्रसाद (18) पुत्र प्रदीप प्रसाद, चील्ह गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में बिजली की सजावट और कनेक्शन लगाने का कार्य करने गया था। इसी दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस कर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। जवान बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मझिगवां गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। सूचना मिलते ही चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अंकित कुमार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। एक पल पहले जहां शादी की तैयारियों में रोशनी सजाई जा रही थी, वहीं अगले ही पल एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें