मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

शादी का सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक की नहर में गिरकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शादी का सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक की नहर में गिरकर मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक से बाजार जा रहे युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक अपनी चचेरी बहन की शादी का सामान लेने रिश्तेदार के साथ जा रहा था।बरडीहा कला गांव निवासी जगदीश (23) अपने चाचा रमेश की पुत्री की शादी समारोह में आए रिश्तेदार रामचंद्र की बाइक पर पीछे बैठकर सोठिया कला चौराहे पर शादी का सामान लेने बीती रात जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक अदवा नहर के बरडीहा माइनर के पास राशन की दुकान के आगे पहुंची, अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक सवार माइनर में जा गिरे। हादसे में जगदीश के सिर में पत्थर से गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को नहर से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां सीता का रो-रोकर बेहाल हो गई।मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। इस हादसे से घर में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि मृतक की मां की सूचना पर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें