मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ: युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक-युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक जांच कर साक्ष्य एकत्र करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने शनिवार काे बताया कि आलमनगर स्टेशन के पास रेलवे जलालपुर फाटक (डाउन लाइन) पर एक पुरुष एवं एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना तालकटोरा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर प्रथमदृष्टया मृतक युवती की पहचान अर्जुनगंज निवासी दीपाली (25) और निशातगंज का रहने वाला सूर्यकांत (40) के रूप में हुई है।थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिन पूर्व युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज की गई थी। युवक शादीशुदा है, जबकि युवती ​अविवाहित थी। दोनों सदर में एक प्राइवेट ऑफिस में एक साथ कार्य करते थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। फिलहाल घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें