मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में

तबादला शुरू हो गया है। इसी क्रम में शासन ने बीती रात को लखनऊ, प्रयागराज

के पुलिस कमिश्नर समेत 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।

लखनऊ

के पुलिस कमिश्नर रहे एसबी शिरडकर को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक

बनाया गया है। उनकी जगह पर अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस आयुक्त लखनऊ की

नवीन जिम्मेदारी मिली है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को एडीजी

बरेली जोन भेजा गया है। वही, एक या दो दिन में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर

का नाम सामने आ जाएगा। अभी यहां पर पुलिस कमिश्नर की तैनाती को होल्ड कर

दिया गया।

इसी तरह प्रतिक्षरत रहे विनोद कुमार को एडीजी साइबर

क्राइम बनाया गया है। पीडी पालसन को एडीजी प्रशिक्षण, के. सत्यनारायण को

एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे के अपर

पुलिस महानिदेशक जय नारायन सिंह का तबादला कर दिया गया है। पुलिस आवास निगम

के अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. काे रेलवे का अपर पुलिस महानिदेशक

बनाया गया है।

विशेष सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक एल वी.

एंटनी देव कुमार का भी तबादला करते हुए उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी का अपर

पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। यूपी सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक रघुवीर

लाल को यूपी के विशेष सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक पद का अतिरिक्त

प्रभार समेत 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें