मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में गाली के बदले मौत : गाली-गलौज के बाद दोस्त ने भतीजे संग की थी पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर में गाली के बदले मौत : गाली-गलौज के बाद दोस्त ने भतीजे संग की थी पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या

-चाचा भतीजे ने मिलकर दिया था घटना को अंजामकानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को पेट्रोल पंप कर्मी राहुल अवस्थी की हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में उसने अपने दोस्त के साथ गाली गलौज की थी। इसी के चलते आराेपित युवक ने अपने भतीजे के साथ मिलकर राहुल अवस्थी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूलरूप से नरवल थाना क्षेत्र के रहने वाला राहुल अवस्थी कुछ समय से अपने परिवार के साथ बसंत बिहार में रहता था। वह रमईपुर स्थित पेट्रोल पंप में सेल्समैन की नौकरी करता था लेकिन वह शराब पीने का आदी था। इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया था और करीब 10 दिनों से वह घर पर ही रह रहा था।नौबस्ता का रहने वाला कामता शर्मा मृतक राहुल का अच्छा मित्र था। अक्सर दोनों शराब पार्टी करते थे। करीब 10 दिन पहले हत्यारोपित ने राहुल की बहन से पांच सौ उधार लिए थे लेकिन वह उसे वापस नहीं कर रहा था। जिसके चलते कामता और राहुल में कहासुनी और गाली गलौच हो गई थी। इसके बाद आरोपित रविवार को अपने भतीजे मोहित के साथ पार्टी करने पहुंचा। तीनों ने जमकर शराब पी इसके बाद आरोपित राहुल को लेकर निराला नगर रेलवे ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद तीनों में एक बार फिर गाली गलौज हुई और आरोपित ने राहुल को निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीटा इसके बाद ईंट से कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपितों की निशानदेही आला कत्ल बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें