मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

काशी रेलवे स्टेशन के विकास कार्य में अवरोध बन रही गंज शाहिदा मस्जिद होगी जमींदोज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
काशी रेलवे स्टेशन के विकास कार्य में अवरोध बन रही गंज शाहिदा मस्जिद होगी जमींदोज

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विकास कार्य में अवरोध बन रही अंजुमन इंतजामिया की गंज शाहिदा मस्जिद को उत्तर रेलवे का वाराणसी प्रशासन जमींदोज करने की तैयारी कर चुका है। उत्तर रेलवे की ओर से मस्जिद की दीवार पर एक नोटिस चस्पा कर दी गई है और मस्जिद कमेटी को 20 जून तक का समय दिया गया है। उस अवधि के बाद मस्जिद को जमींदोज कर दिया जाएगा।उत्तर रेलवे के अधिकारी समर्थ गुप्ता ने कहा कि रेलवे की भूमि पर बना अवैध मस्जिद विकास कार्य में बाधा बन रहा है। इस कारण से गंज शाहिदा मस्जिद को गिराया जाएगा। मस्जिद से संबंधित मुकदमा 2024 में खारिज किया जा चुका है। मस्जिद पर नोटिस चस्पा कर दी गई है, 20 जून के बाद रेलवे प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगी।इससे पहले भी काशी रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने रातों रात कार्रवाई करके एक मस्जिद और कब्रिस्तान को साफ कर दिया था। इसके बाद काशी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नम्बर चार का काम तेजी से चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें