मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी की मौत के बाद पीने लगा था शराब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी की मौत के बाद पीने लगा था शराब

जौनपुर। यूपी के जनपद जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर रात को पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली । मंगलवार की सुबह जानकारी होते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया पत्नी की मौत के बाद युवक अधिक शराब का नशा करने लगा था। वह अक्सर कहता कि उसकी पत्नी की आत्मा उसे परेशान कर रही है।बैजाबाद गांव निवासी सूरज चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी।वह पत्नी के साथ मुम्बई रहकर रोजी रोटी कमाता था। दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने मुम्बई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सूरज मुंबई से घर आकर रहने लगा। सोमवर की रात को सूरज चौहान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह वह जब नहीं उठा तो परिजनों ने देखा सूरज पंखे से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है; उसे मृत देखकर पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया।परिजनों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को दी और पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सूरज अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें