मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

युवकाें काे नाैकरी का झांसा देकर बनाया बंधक,पीड़िताें ने पुलिस से की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवकाें काे नाैकरी का झांसा देकर बनाया बंधक,पीड़िताें ने पुलिस से की शिकायत

वाराणसी। वाराणसी और चंदौली क्षेत्र में कार्यरत राइजिंग कंपनी में कार्य करने के लिए बुलाए गए युवकों ने कंपनी पर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस से पीड़ित युवकाें में बलिया के अविनाश ने अपने माेबाइल फोन से ट्वीट कर खुद के बंधक होने की बात साझा की है। पीड़ित युवक के मुताबिक, कंपनी ने दवाएं बिकवाने के नाम पर युवकों से 20 हजार रुपये भी लिए हैं। रुपयों की फर्जी रसीद दिए जाने की बात भी कही गई है।इस मामले में बिहार राज्य के छपरा निवासी अंकित कुमार और उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रहने वाले अविनाश सिंह ने अपने ट्वीट में बताया गयाहै कि कंपनी के लोगों ने 20 हजार लिया है और एक महीने से एक जगह पर बांध कर रखा हुआ है। उनके साथ फ्रॉड हुआ है और नौकरी के नाम पर वे ठगे गए हैं। पीड़िताें की माने ताे, इस तरह से करीब 25 युवकों को एक साथ बंधक बना कर रखा गया है। उन्हें पहले डाफी में रखा गया था और फिर मुगलसराय में रखा गया है। उनसे दोस्तों और परिचितों का फोन नंबर मांगा जा रहा है। उन्हाेंने रिश्तेदार को फोन करके मद्द के लिए बुलाया है। इस बीच पीड़ित किसी तरह से गुरुवार काे बंधक मुक्त हाेकर मुगलसराय थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।इस संबंध में मुगलसराय थाना प्रभारी गगन प्रकाश ने गुरुवार काे बताया कि दो युवकों ने थाना पर एक कंपनी की शिकायत की है। इस संबंध जांच आरंभ कर दी की गई है। मामले में साइबर थाने की भी मदद ली जा रही है। किसी गिरोह के होने की आशंका लग रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें