मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी में सर्राफा व्यापारी के नौकर ने पत्नी संग मिलकर चुराए थे 65 लाख के आभूषण, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झांसी में सर्राफा व्यापारी के नौकर ने पत्नी संग मिलकर चुराए थे 65 लाख के आभूषण, गिरफ्तार

-पुलिस ने किया 3 लाख नगदी समेत 65 लाख के आभूषण बरामदझांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्कूलपुरा मोहल्ला में सर्राफा कारोबारी के घर दिन-दहाड़े हुई लाखों के आभूषण और नकदी चोरी का पुलिस ने बुधवार देर रात खुलासा कर दिया। पुलिस ने कारोबारी के नौकर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।स्कूलपुरा निवासी अनिल कुमार साहू ने 3 फरवरी 2026 को प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी कि वह घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान संदेह के आधार पर कारोबारी के नौकर सुनील अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी का सामान पोटली बनाकर दीवार के पार फेंक दिया था, जिसे उसकी पत्नी प्रीति उठा ले गई थी।सीसीटीवी फुटेज में प्रीति को एक पोटली ले जाते देखा गया। पूछताछ में पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि वह चप्पल लेकर जा रही थी। पुलिस ने संबंधित दुकान पर जाकर जांच की तो पता चला कि चप्पल घटना से तीन दिन पहले खरीदी गई थी। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रीति ने भी चोरी में शामिल होने की बात कबूल कर ली।सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर एक स्थान पर छिपा कर रखे 60 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 25 चांदी के सिक्के, सात सोने की अंगूठियां, तीन कीमती पत्थर और 3 लाख 10 हजार 700 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने गिरफ्तार पति-पत्नी को जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें