मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

नहर पुलिया के पास मिला जेसीबी चालक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नहर पुलिया के पास मिला जेसीबी चालक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के कुशहां गांव निवासी एक युवक की गुरुवार रात करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में पीएचसी सर्रोईं लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक महेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिससे मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी कुशहां गांव के रूप में हुई है। गांव वालों के अनुसार सुनील कुमार मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर पटेहरा में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता था। गुरुवार की शाम वह नहर पुलिया के पास औंधे मुंह गिरा हुआ मिला था। हालत गंभीर देख उसे तत्काल पीएचसी सर्रोईं ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।मृतक के चाचा विनय कुमार व जगमोहन ने बताया कि शशिकांत नामक युवक, जो उनके साथ काम करता था, वही सुनील को अस्पताल लेकर गया था। युवक की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें