मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद: पुलिस ने घुसपैठियों की तलाश में ईरानी बस्ती में छापा मारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद: पुलिस ने घुसपैठियों की तलाश में ईरानी बस्ती में छापा मारा

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में ठंडी सड़क स्थित ईरानी बस्ती में छापा मारकर घुसपैठियों की तलाश में अभियान चलाया गया।सीओ सिटी की अगुवाई में दोपहर बाद कोतवाली फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष दर्शन सिंह, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह, घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता, पल्ला चौकी इंचार्ज विजय कुमार, नखास चौकी इंचार्ज इमरान आदि अनेकों पुलिसकर्मी इमामबाड़ा स्थित ईरानी बस्ती पहुंचे। भारी पुलिस बल को देखकर ईरानियों में खलबली मच गई। सभी लोगों को घरों से बुलाकर लाइन में खड़ा कराया गया। सभी की आईडी चेक की गई, अनेकों लोगों ने पुलिस को पासपोर्ट भी दिखाए।ईरानियों ने बताया कि वह लोग करीब 6-7 दशकों से यहां रहते हैं। 24 से अधिक परिवारों ने अपने पक्के मकान भी बनवा लिए। अधिकांश ईरानी महिलाएं और पुरुष चश्मा बेचने का धंधा करके परिवार चलाते हैं। पूर्व में कई ईरानी बाहरी जिलों में अपराध की घटनाओं में पकड़े भी जा चुके हैं। हालांकि पुलिस जांच में कोई भी संदिग्ध घुसपैठियां नहीं मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें