मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी के बांदा में खौफनाक वारदात: सिपाही ने कुल्हाड़ी से की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

-आरोपित सिपाही की यमुना नदी में तलाश

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के मरका कस्बे में बुधवार देर रात घरेलू कलह के चलते यूपी 112 में तैनात पीएसी के एक सिपाही गाैरव कुमार ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गया। उसका मोबाइल यमुना नदी किनारे मिलने से उसके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ, गोताखोरों और स्थानीय नागरिकों की मदद से यमुना नदी समेत संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

आरोपी सिपाही गाैरव कुमार फर्रुखाबाद जिले के मऊदरबाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंइयाबूट का निवासी है और वर्तमान में मरका थाने की डायल 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात था। वह थाने से करीब एक किलोमीटर दूर कस्बे के एक किराये के मकान में अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिवानी और तीन वर्षीय बेटी परी के साथ रहता था।

बुधवार को दोपहर में सिपाही गाैरव कुमार अपनी पत्नी और बच्ची को कस्बे में आयोजित मकर संक्रांति मेले में घुमाने ले गया था। वहां से लौटने के बाद रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बेटी पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया।

घटना के समय चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक ने शोर मचाया, जिस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम परी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने गुरुवार को बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को ही घटना का कारण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही का मोबाइल यमुना नदी के किनारे मिला है, जिससे उसके नदी में कूदने की संभावना जताई जा रही है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से यमुना नदी व अन्य संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें