मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया धान क्रय लक्ष्य, किसानों को मिली बड़ी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया धान क्रय लक्ष्य, किसानों को मिली बड़ी राहत

मीरजापुर। किसानों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए धान क्रय केंद्रों के लक्ष्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर जनपद के लिए 37 हजार मीट्रिक टन अतिरिक्त धान क्रय का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के विशेष आग्रह और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है।

विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने 19 जनवरी को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मड़िहान विधानसभा सहित जनपद के किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बड़ी मात्रा में धान की खरीद हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनका धान नहीं खरीदा जा सका है। इससे किसानों में चिंता का माहौल है और वे धान क्रय अवधि व लक्ष्य बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मंगलवार

काे कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी किसान का धान बिना खरीदे न रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि धान क्रय प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संचालित की जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।

इस फैसले पर विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय हजारों किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी है और किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। लक्ष्य बढ़ने की खबर से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें