मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

हाइवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत,सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाइवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत,सड़क जाम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर हाइवे पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला, युवक और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार वेदवती (28) पत्नी अशोक कुमार बिन्द, अनुराग (19) पुत्र चन्द्रवती बिन्द और अनमोल बिन्द (5) पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही थाना पुलिस, उप जिलाधिकारी मड़िहान और क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार से बातचीत कर तहरीर ली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें