UP: शादी के सात दिन बाद दूल्हे का मर्डर... दुल्हन ने प्रेमी संग इसलिए मारा

बस्ती
के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय
अनीस की हत्या में
चौंकाने वाला खुलासा हुआ
है। दुल्हन ने प्रेमी से
पति की हत्या कराई
थी। दुल्हन दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू
कनौजिया से शादी करना
चाहती थी। लेकिन परिजनों
ने उसकी शादी कहीं
दूसरी जगह करा दी
थी।
उत्तर
प्रदेश के बस्ती जिले
से बेहद ही सनसनीखेज
खबर सामने आई है। यहां
शादी के सातवें दिन
बाद ही दूल्हे का
मर्डर करा दिया गया।
कत्ल किसी और ने
नहीं बल्कि उसकी नई नवेली
दुल्हन ने ही अपने
प्रेमी के साथ मिलकर
की। हत्या की जांच जब
पुलिस ने की चौंकाने
वाला खुलासा हुआ।
दरअसल, नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के
सातवें दिन बृहस्पतिवार की
रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव
निवासी पति अनीस (27) की
हत्या करा दी। वह
अपने ननिहाल के गांव में
रहने वाले दूसरे समुदाय
के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना
चाहती थी।





