मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी सरकार के मंत्री आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जालौन। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जालाैन जनपद में कोंच के मलंगा नाले में आई बाढ़ ने नगर के चार मोहल्लों में तबाही मचा दी है, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इन्हीं इलाकों का जायजा लेने के लिए उप्र सरकार के मंत्री संजय गंगवार आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।मंत्री के आगमन के पहले जिलाधिकारी राजेश पांडे और पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बीती रात कोंच नगर में कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियाें ने वहां चलने वाली कम्युनिटी किचन की भोजन गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति को परखा।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को हर संभव सुविधा दी जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें