मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी : 25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश घनश्याम मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी : 25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश घनश्याम मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कबरई थाना क्षेत्र के धरौन गांव स्थित गौशाला के पास हुई मुठभेड़ में 25,000 रुपए के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। धरौन गांव की गौशाला के पास शातिर बदमाश की चहलकदमी देख पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार बदमाश की पहचान घनश्याम उर्फ घंसू पुत्र धनीराम के रूप में हुई, जो श्रीनगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का निवासी है। वह शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित था और उसके सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

वहीं, बदमाश आशु उर्फ अस्सू भी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और उसे घायल कर गिरफ्तार किया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह सफलता महोबा पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बदमाश गैंगस्टर एक्ट के तहत कई गंभीर अपराधों में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों में कानून का भय पैदा करने वाली है। महोबा में हाल के महीनों में ऐसी कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं, जिनमें इनामी बदमाशों को पकड़ा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें