मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, गृहस्थी समेत लाखों का माल जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, गृहस्थी समेत लाखों का माल जलकर खाक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार कोतवाली क्षेत्र के घूमपुर मोहाना में स्थित एक घर में सोमवार सुबह खाना बनाते समय रसोई में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटाें ने पूरे घर काे चपेट में ले लियाऔर लाखाें का सामान जल गया। इस बीच सिलेंडर फटने की आशंका से स्थानीय लाेगाें में दहशत में माहाैल देखा गया।गृहस्वामी विकास चंद्र पुष्कर उर्फ गुड्डू ने बताया कि घटना के समय वह बाहर काम पर गए थे, जबकि पत्नी कल्याणी देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग देख पत्नी ने शोर मचाया और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों ने बालू और पानी की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा टीवी, फर्नीचर, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का लगभग तीनलाख का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी के अनुसार आग की जानकारी थाना पुलिस व प्रशासन को भी दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें