मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: ललितपुर में चार युवकों की डूबने से मौत, अयोध्या में तीन लोग लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी: ललितपुर में चार युवकों की डूबने से मौत, अयोध्या में तीन लोग लापता

ललितपुर/अयोध्या। उत्तर प्रदेश के ललितपुर और अयोध्या में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। ललितपुर में नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि अयोध्या स्थित सरयू नदी में तीन युवक डूब गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ललितपुर की घटना उस समय घटी, जब नहर में नहा रहे एक युवक को बचाने के लिए कुछ और युवक उसमें कूदे। बताया गया है कि सभी युवक मध्य प्रदेश के वस्त्रावन गांव से शादी समारोह में आए हुए थे।

फिर वे अपनी बहन के यहां हर्षपुर गांव पहुंचे थे,जहां वे नहर में नहाने के लिए निकले थे। एक युवक को बचाने के लिए एक-एक कर 5 युवक नहर में कूद गए, जिनमें से 4 युवकों की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। अभी एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे फिलहाल, झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

दूसरी घटना अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में हुई। जानकारी सामने आई कि सरयू नदी में स्नान करते समय कुछ लोग डूब गए थे, जिनमें से तीन युवकों की मौत होने की आशंका है।

अयोध्या एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अंतर्गत सरयू तट पर कुछ लोग स्नान करने पहुंचे थे।

इसी दौरान, वे बैरिकेडिंग को पार करके आगे बढ़ गए थे। उनमें से तीन युवक पानी में डूब गए, जिनकी मृत्यु संभावित है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। लापता युवकों की बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नाव के नदी में डूबने से नाबालिग की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी लापता हैं। हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुपुर पटिया में बीते दिन 9 लोगों को नदी पार करा रही नाव पलटी थी, जिनमें से 6 लोग लापता हो गए। गुरुवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी अर्चना का शव बरामद हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अभी रेस्क्यू में जुटी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें