मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद: लूटपाट के चार आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरादाबाद: लूटपाट के चार आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

मुरादाबाद। जिला प्रशासन से संस्तुति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की कटघर थाना पुलिस ने मंगलवार काे लूटपाट के चार आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। आरोपितों के खिलाफ व्यवसायी को बंधक बनाकर 15 लाख नकदी व जेवर लूटने का संगीन आरोप है।पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पंडित नगला निवासी शकीबुल, विशाल उर्फ करोना, वारिस उर्फ चुल्ली और उवैश, ये चाराें आरोपित गिरोह बनाकर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इन लाेगाें ने अप्रैल माह में पंडित नगला क्षेत्र के जिगर कंपाउंड निवासी रियल स्टेट कारोबारी हाफिज शम्सुल रहमान के घर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों ने बंदूक से कारोबारी को आतंकित कर उसे बंधक बनाया। इसके बाद घर से 15 लाख नकद, सोने के आभूषण और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूट कर ले गए थे। इस घटना का खुलासा करने के बाद पुलिस ने गैंग चार्ट बनाकर पत्रावली जिलाधिकारी अनुज सिंह के पास भेज दी थी। इसके बाद इन चाराें आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें