मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में फूड कोर्ट पर छापा, गौवंश अधिनियम में चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज में फूड कोर्ट पर छापा, गौवंश अधिनियम में चार गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग स्थित एक फूड कोर्ट में सोमवार की रात छापेमारी कर गौवंश अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।दरअसल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गोरक्षा प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने खुल्दाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोशन बाग स्थित “नवाबी जायका” नामक दुकान पर अवैध रूप से गौमांस से खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके से मांस बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, इस मामले में करेली थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मोहम्मद जैद, बहराइच के कैसरगंज निवासी पिज्जन, शाहगंज क्षेत्र के अयान तथा समसुल लंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा और धक्का-मुक्की की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने कार्रवाई पूरी की। इस मामले को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।इस संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने मंगलवार को बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार अन्य व्यक्तियों की तलाश की जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें