मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश : मेले में कल्पवासियों की बढ़ी मुसीबत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश : मेले में कल्पवासियों की बढ़ी मुसीबत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में मंगलवार की रात से शुरू हुई बरसात रुक रुक कर जारी है। इस बारिश से मेला राम नगरिया में कल्पवास कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं शहर के कई मोहल्लों में भी जलभराव हो गया है। इस बारिश से किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है।रात में गरज के साथ शुरु हुई तेज बारिश बुधवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे मेला रामनगरिया के रंग में भंग पड़ गया। तेज हवा के चलते कई कल्पवासियों की झोपड़ियां गिर गई। मेले में जलभराव हो गया। बच्चा बाबा का कहना है कि बारिश की वजह कई झोपड़ियां बह गईं। इस बारिश से शहर के मोहल्ला नेकपुर, चौरासी और फतेहगढ़ के कई मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियां चोक होने के कारण जलभराव हुआ है।बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में बिजली आती-जाती रही, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति अधिक गंभीर थी। कायमगंज क्षेत्र के लगभग 70 गांव, नवाबगंज क्षेत्र के 50 गांव और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। शमशाबाद ब्लॉक में भी यही स्थिति बनी रही।किसान रावेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रामवकस और विहारी लाल का कहना है कि सरसों की फसल में फूल आ गए हैं । तेज हवा के साथ बारिश से फूल झड़ गए हैं। आलू की फसल में जलभराव से रोग लगने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं की फसल भीगिर गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। तंबाकू की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। आलू मंडी सातनपुर में जलभराव होने से किसानों व्यापारियों को परेशानी हाे रही है। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि एकाएक बारिश से बिगड़ी स्थिति को सही कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें