मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद में आलू खोद रहे किसान की खेत में हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद में आलू खोद रहे किसान की खेत में हत्या

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशश के जनपद फर्रुखाबाद थाना जहांनगंज क्षेत्र के बेहटा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में आलू खोदने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील वर्मा पुत्र हेतराम वर्मा के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, सुनील सुबह करीब 6 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर काली नदी किनारे स्थित अपने खेत पर आलू खुदाई के लिए गए थे। करीब आधे घंटे बाद उनका छोटा भाई अनिल भी खेत पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ आलू खुदे पड़े थे, जबकि सुनील खेत में अचेत अवस्था में पड़े थे। पास जाकर देखने पर उनके सिर पर गहरे चोट के निशान दिखाई दिए और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।मौके पर फील्ड यूनिट, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें