मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली कायमगंज के गांव प्रेम नगर निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र हरपाल कोरी मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे सड़क हादसे में दर्दनाक माैत हाे गयी। राजेश गांव के ही निवासी अजय पाल की बाइक वाली जुगाड़ गाड़ी पर बैठकर अपने पिता हरपाल व लगभग अन्य चार लोगों के साथ कंपिल की तरफ से आ रहा था । चालक अजय पाल ने तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी अपने गांव की तरफ मोड़ने से संतुलन बिगड़ा और राजेश सड़क पर गिर गया । इसी दौरान आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया राजेश के ऊपर से निकल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर ले गई, जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना पाकर राजेश की मां सुखदेवी, पत्नी सुमन सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । मृतक राजेश अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था । राजेश अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्र रोहन 6 वर्षीय कार्तिक व 4 वर्षीय आरब को छोड़ गया । सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें