मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से फोन पर मारने की मिली धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से फोन पर मारने की मिली धमकी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेश से फोन पर धमकी मिली हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई हैं।भाजपा नेता संगीत अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार को लेकर उनका बयान आया था। उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की टीम केकेआर द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल करना और विरोध के बाद टीम से बाहर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शाहरुख खान को भी घेरा था। इसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे।सोमवार सुबह उन्हें बांग्लादेशी नंबरों से धमकी मिल रही हैं। इन कॉल्स में उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी जा रही है। इस मामले उन्होंने पुलिस में शिकायत की हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें