मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में दो नकबजन गिरफ्तार, तीन लाख नकद व असलहा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ में दो नकबजन गिरफ्तार, तीन लाख नकद व असलहा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शाही थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लाख रुपये से अधिक नकद, अवैध तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मुठभेड़ में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।थाना शाही क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला आजमनगर में बीती पांच-छह फरवरी की रात को चांद बाबू के घर ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और 28 हजार रुपये नकद ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।थाना शाही के प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि पुलिस टीम के साथ बीती रात बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपित इमरान अपने साथी तौफीक के साथ चोरी के जेवर बेचकर मिले रुपये लेकर दिल्ली भागने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की। इस बीच बैंक सवार दो युवकों को आता देख पुलिस के रुकने के इशारा किया लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड स्थित श्मशान के पास उनकी बाइक फिसल गई और दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसमें इमरान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथ इमरान निवासी आजमनगर समेत दबोच लिया गया। आरोपित इमरान पर पहले से 13 और तौफीक पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। बरामद नकदी चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त की गई है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें