मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : रेस्टाेरेंट के बाथरूम में मिला कर्मचारी का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ : रेस्टाेरेंट के बाथरूम में मिला कर्मचारी का शव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टाेरेंट के बाथरूम में बुधवार को कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।चिनहट थाना में तैनात उपनिरीक्षक विकास तिवारी ने बताया कि हरदोई के दुलार नगर निवासी करुणेश सिंह का बेटा शिवम सिंह (27) विकल्प खंड 2 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। आज शिवम का शव बाथरूम में बेडशीट के सहारे फांसी पर लटका मिला है। माैके पर फारेंसिक टीम के साथ घटना की वीडियो ग्राफी कराते हुए साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।मृतक शिवम के साथ रहने वाले सीतापुर निवासी अर्जुन यादव और लखनऊ के अभिनव यादव से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह बाथरूम का दरवाजा बंद मिलने पर तोड़ा गया ताे अंदर शिवम का शव फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें