मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, ट्रैक पर मिला सिर कटा शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, ट्रैक पर मिला सिर कटा शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई अंडरपास पुलिया के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक वृद्धा का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 70 वर्षीय चनेरी देवी पत्नी लालव्रत यादव, निवासी विश्राम टोला अहरौरा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चनेरी देवी अहरौरा से चुनार क्षेत्र तक कैसे पहुंचीं और घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रही है।कोतवाल विजय शंकर सिंह का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें