मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर वाराणसी–मीरजापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार माफी गांव के पास रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।भोरमार माफी गांव निवासी 60 वर्षीय शांति देवी रविवार शाम घर से कुछ दूरी पर पैदल निकली थीं। जैसे ही वह सड़क पार करने लगीं, नरायनपुर ईंट-भट्ठे की ओर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार बैठा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बच सकी।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतका के पुत्र भाईलाल ने थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें