मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

देश की महिलाएं नहीं करेंगी सपा, कांग्रेस को माफ, चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : ब्रजेश पाठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देश की महिलाएं नहीं करेंगी सपा, कांग्रेस को माफ, चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : ब्रजेश पाठक

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि कांग्रेस, सपा व विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल को पास होने से रोका है। देश की महिलाएं इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। इन्हें इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बंगाल में भाजपा की स्पष्ट सरकार बनने का दावा किया है।उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को फिरोजाबाद में थे। उन्होंने यहां निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना, तत्पश्चात उन्होंने टूंडला भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के यहां आयोजित पुत्रियों के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर को लेकर हो रहे हंगामे पर कहा कि सरकार ने इसमें एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है, इसमें जो फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा वह जनता के हित में ही लिया जाएगा। महिला आरक्षण संबंधी विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बिल को सपा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने पारित होने से रोका है, इसके लिए देश की महिलाएं इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। महिलाओं में आक्रोश है। आजादी के बाद कांग्रेस महिलाओं को सम्मान व बराबरी का दर्जा नहीं दे पाई। महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़कर बराबरी का दर्जा देकर सम्मान देने काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री ने देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में बैठकर महिलाओं द्वारा कानून बनाने के लिए जो विधेयक लाया गया उसे कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने दुरभि संधि से पारित होने से रोका है, महिलाएं ऐसे दलों को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार रही है तो गुंडे माफिया पल्लवित व पोषित हुए है। इसलिए सपा बिल्कुल नहीं चाहती कि महिलाओं को 33 प्रतिशत लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिले और वह वहां बैठकर कानून बनाए क्योंकि जब महिलाएं कानून बनाएगी तो यह गुंडे माफिया जेल में होंगे। इसलिए इस बिल को पारित होने से रोका है।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का इस बार सफाया होगा और स्पष्ट रूप से वहां भाजपा की सरकार बनेगी।इस दौरान विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें