मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में किया पौधरोपण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में किया पौधरोपण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकतर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम सभा पकहा के चतुर्भुज भगवान मंदिर परिसर में आम, पाकड़ और पीपल के पौधों का रोपण किया। जलवायु परिवर्तन विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।इस अवसर पर नदी तट को हरा-भरा बनाने के लिए खनूआ नदी के किनारे भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। साथ ही मंदिर के समीप नदी की साफ-सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संयुक्त प्रयास को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जिपू शाही, तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष अजय शाही, महिवाल जायसवाल, पिंटू सरकार, दयानंद शास्त्री और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें