मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान काे दुकानदारों ने बताया कछुआ चाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दालमंडी चौड़ीकरण अभियान काे दुकानदारों ने बताया कछुआ चाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दालमंडी इलाके में चौड़ीकरण अभियान में जिला प्रशासन की कार्रवाई को दुकानदारों ने कछुआ चाल बताया है। वर्तमान में दालमंडी के दुकानदार पूरी तरह से निश्चिंत हो चुके हैं और उनका मानना है कि अभी भी जिला प्रशासन, राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग दालमंडी को तोड़ने में विशेष सक्रिय नहीं है।दालमंडी में मंगलवार को 50 से ज्यादा दुकानें खुलीं और दुकानदारों ने अपना व्यापार आरंभ किया। चौड़ीकरण की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों के माथे पर अभी कोई सिकन नहीं है। उनका कहना है कि जिन दुकानों की रजिस्ट्री हुई हैं, उन्हें तोड़ा जा रहा है। उनके दुकान का नंबर आने में काफी वक्त लगने वाला है।दुकानदार अल्ताफ ने कहा कि वाराणसी का जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर बीच-बीच में हवा बनाने के लिए दालमंडी आता है और थोड़ा बहुत तोड़फोड़ कर फोटो खिंचवाकर चला जाता है। लोक निर्माण विभाग अभी उन्हीं मकान को तोड़ने में व्यस्त है, जिनकी रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इससे यह स्पष्ट है कि लंगड़ा हाफिज मस्जिद के पीछे गली में बुलडोजर कार्रवाई होने में समय लगेगा।दालमंडी में कपड़े की दुकान के कर्मचारी अहमद की मानें तो चौड़ीकरण में उनकी अपनी दुकान नहीं आती है। दालमंडी चौड़ीकरण में जितनी दुकान टूटनी हैं, उस सूची में उनकी दुकान नहीं है। इस कारण से वह निश्चिंत होकर के अपनी दुकानदारी कर रहे हैं, उन्हें जिला प्रशासन से कुछ कहना भी नहीं है। जो दुकानें कार्रवाई के जद में आती है, वहां भी कछुआ चाल या धीमा कार्य हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें