मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

लिंक पर एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर सेल ने 24 घंटे में दिलाए 14 हजार वापस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लिंक पर एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर सेल ने 24 घंटे में दिलाए 14 हजार वापस

मीरजापुर। लालगंज साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई ठगी में खाते से निकाली गई धनराशि में से 14,100 रुपये शनिवार को पीड़ित के खाते में वापस कराए गए हैं, साथ ही उसका व्हाट्सएप अकाउंट भी सफलतापूर्वक रिकवर करा दिया गया।लालगंज थाना क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी राजबहादुर पाल ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया, उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया और खाते से 24,074 रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत मिलते ही लालगंज साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने महज 24 घंटे के भीतर पीड़ित का व्हाट्सएप अकाउंट रिकवर कराया और सम्बंधित बैंक व मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर 14,100 रुपये वापस दिलाए। शेष धनराशि की वापसी के लिए भी कार्रवाई जारी है।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम प्रभारी कुंवर मनोज सिंह की सराहना करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर साइबर सेल टीम ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें