मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: व्यापारी के घर डकैती डालने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी: व्यापारी के घर डकैती डालने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक व्यापारी परिवार को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से लूट के 7.92 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

हापुड़ के डीएसपी वरुण मिश्रा के अनुसार, एक जून को मोहल्ला गिरधारीनगर में शहर के एक नामी व्यापारी नरेंद्र के घर पर डकैती हुई थी। अपराधियों ने व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधकर बनाकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था।

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में एक अपराधी की पहचान मोहित के रूप में हुई, जिस पर डीआईजी मेरठ रेंज की ओर से 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

व्यापारी के घर हुई लूट की घटना में मोहित लगातार फरार चल रहा था। इसी बीच, एक सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 1.92 लाख रुपए की नकदी के अलावा तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। अभी मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

इससे पहले, लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे पर हुई 5 लाख रुपए की लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटी गई धनराशि में से 4.15 लाख रुपए बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को बीकेटी थाना क्षेत्र के बख्शी का तालाब स्थित किसान पथ के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक कर असलहों से फायरिंग करते हुए बैग में रखी लगभग 5 लाख रुपए की धनराशि लूटी थी।

घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। गुरुवार देर शाम पुलिस ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें