मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजाबाद में सिर कुचल कर खोखा दुकानदार की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिरोजाबाद में सिर कुचल कर खोखा दुकानदार की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबा। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में थाना टूंडला क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दुकानदार का शव उसके ही चाय, समोसे के खोखे पर मिला है। दुकानदार की सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है।थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी तेजपाल सिंह (45) पुत्र शेर सिंह ने एक सप्ताह पूर्व ही इसी थाना क्षेत्र के गांव जरौली कट के समीप चाय व समोसे का खोखा रखा था। वह प्रतिदिन खाना खाने के बाद रात को इसी खोखा में सो जाते थे। रविवार रात भी वह खोखे में सोए हुए थे। सोमवार सुबह जब उनका पुत्र कुलदीप खोखे पर पहुंचा तो तेजपाल मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। यह देख पुत्र की चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग भी मौके पर आ गए। इधर सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी पहुंच गए।घटना की जांचकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह भी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि जरौली कट पर चाय समोसा खोखा वाले तेजपाल का शव मिला है। प्रथम दृष्टया उनके सिर पर प्रहार कर मौत होना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृत्यु का सही समय और कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें