मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

पांच दिन की बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर बेचने वाली नर्स समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पांच दिन की बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर बेचने वाली नर्स समेत दो गिरफ्तार

नोएडा। नाेएडा जिले के थाना बिसरख पुलिस ने पांच दिन की मासूम बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर उसे बेचने के मामले में फरार चल रही अस्पताल की नर्स समेत दो लोगों को मंगलवार काे गिरफ्तार किया है। इस मामले में अस्पताल की मालकिन समेत तीन लोगाें की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी हैं, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी ने मंगलवार काे बताया कि 21 मार्च को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से थाना एएचटी पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नवजीवन अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने एक बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर 2 लाख 60 हजार रुपये की मांग की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अस्पताल की मालकिन सहित तीन लोगों को घटना वाले दिन गिरफ्तार किया था। इस मामले में अस्पताल की नर्स पुष्पा रानी और एक युवक अरुण कुमार फरार चल रहा था।उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी थी। मंगलवार काे एक सूचना के बाद बिसरख थाना पुलिस ने नर्स पुष्पा और अभियुक्त अरुण काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें