मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत में तीन तस्कर गिरफ्तार, 170 दुर्लभ प्रजाति के तोते बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागपत में तीन तस्कर गिरफ्तार, 170 दुर्लभ प्रजाति के तोते बरामद

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले की काेतवाली पुलिस और एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास से 170 दुर्लभ प्रजाति के तोते बरामद किए हैं। इस दाैरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें तोतों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी।काेतवाली पुलिस काे मामले की जानकारी देकर इन तस्कराें काे रंगे हाथ पकड़ने के लिए याेजना बनायी। इसके तहत सयुंक्त टीम ने तीन तस्कराें काे गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कन्नौज निवासी खुर्शीद, मोहसिन और राजा के रूप में हुई है। फरार हुए दो साथियों के नाम शमीम और सोहराब हैं, जिनकी तलाश जारी है। आराेपिताें ने पुलिस काे बताया कि तोते राजस्थान से गाजियाबाद के लोनी ले जाए जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। तस्कर एक निजी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे।आराेपिताें काे जेल भेजते हुए फरार साथियाें की तलाश की जा रही हैँ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें