मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने चोरी की बाइक से लूटपाट करना वाले गिरोह के दो बदमाशों को बीती रात को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और लूटे हुए 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने लोगों को डराने के लिए रखे गए चाकू को भी कब्जे में ले लिया।अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-60 के पास से दो आरोपितों विनेश उर्फ राहुल और सलमान को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए, जो नोएडा, दिल्ली और आसपास के इलाकों से लूटे गए थे।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी की बाइक से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीन लेते थे। बरामद बाइक के बारे में खुलासा हुआ कि उसे सेक्टर-3 से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में फेस-1 थाने में मुकदमा दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें