मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को एक प्रेमी युवक और नाबालिग प्रेमिका के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे के अंदर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेमी युवक ने कथित रूप से नाबालिग प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शिशुपाल (25) मूल रूप से औरैया जनपद का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से कानपुर देहात के अकारू गांव में अपनी मामी के घर रह रहा था। इसी दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा गांव में थी।मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि विवाद के बाद एक कमरे में प्रेमी युवक ने नाबालिग प्रेमिका पर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।काफी देर तक घर के कमरे से किसी के बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब कमरे के अंदर जाकर परिजनों ने देखा गया तो दोनों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में ग्रामीणों की भीड़ के साथ सूचना मिलते ही तत्काल मंगलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को घटनास्थल से कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए।थाना प्रभारी महेश कुमार दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें