मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह बेटे का शव खून से सना देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि महिला यशोदा के पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। वह यहां पर अपने तीन पुत्र बड़ा बेटा श्रवण गौतम, मझला बेटा वीरेंद्र उर्फ अटल जो मानसिक बीमार है। छोटा बेटा आलोक उर्फ गोलू (24) के साथ रहती है।महिला का कहना है कि रविवार की रात को खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर बड़ा बेटा श्रवण का अपने छोटे भाई आलोक से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। श्रवण छत पर सोने चला गया, जबकि आलोक कमरे में सो गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो देखा कि खून से लथपथ हालत में आलोक का शव बिस्तर पर पड़ा है। आरोप है कि श्रवण ने अपने भाई की पीट-पीटकर हत्या की है। मां यशोदा ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपित श्रवण को हिरासत में लेकर घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आलाेक नाम के एक लड़के की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो पाया कि उसके सगे बड़े भाई श्रवण ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड बरामद कर लिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें