मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करने प्रदेश कार्यालय पहुंची पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करने प्रदेश कार्यालय पहुंची पुलिस

लखनऊ। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जांच के लिए पुलिस गुरुवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये।डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के अनुसार कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे।पुलिस के अनुसार प्रभात के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी जानकारी की जाएगी कि उनके साथ गोरखपुर से कौन-कौन लोग आए थे और प्रदर्शन के दौरान प्रभात के साथ कौन लोग थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मृतक प्रभात पांडेय के चाचा मनीष पांडेय ने हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। प्रभात पांडेय के परिजनों ने हत्‍या का मामला मानते हुए जांच करने की मांग की है। हुसैनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रभात पांडेय की मौत को लेकर कांग्रेस आज सड़क पर उतरेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें