मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मऊ में सीएम योगी ने 392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की सौगात दी, सपा पर भी साधा निशाना।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मऊ में सीएम योगी ने 392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की सौगात दी, सपा पर भी साधा निशाना।

-मुख्यमंत्री याेगी ने मां शीतला देवी धाम, मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कियामऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार काे जनपद मऊ के मधुबन स्थित गांधी मैदान से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2005 में मऊ दंगों के दौरान तत्कालीन सरकार ने माफियाओं के सामने घुटने टेक दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों तक में बाधाएं खड़ी की जाती थीं और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर थी।मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बहन-बेटियां और व्यापारी शाम होने से पहले घर लौटने को मजबूर रहते थे। अगर कोई देर हो जाती थी तो परिवार के लोग चिंता में डूब जाते थे। सड़कों पर शोहदों का आतंक था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुशासन की नीति पर प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शीतला देवी धाम, मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, पंचायती राज मंत्री, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, विधायक रामविलास चौहान, एमएलसी विजय लाल राजभर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें