मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल पर उठे विवाद के बाद मुख्यमंत्री ने सभी भर्ती बोर्डों को दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल पर उठे विवाद के बाद मुख्यमंत्री ने सभी भर्ती बोर्डों को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल पर शुरू हुए विवाद का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार की सुबह सभी भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ, सम्प्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न करें। इसका संज्ञान लेते हुए सभी पेपर सेटर्स को भी निर्देशित किया जाए।आदतन ऐसा करने वाले लोगों को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। यह विषय पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा बनायें।उल्लेखनीय है कि शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र में एक सवाल को लेकर विवाद शुरू हो गया था। प्रश्न में पंडित शब्द का उपयोग करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विरोध जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी बोर्डों को निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें