मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम, पानी में डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम, पानी में डूबने से मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गैपुरा चौकी अंतर्गत कामापुर कला गांव के राजापुर मजरे में शनिवार सुबह हादसे में ढाई साल के मासूम खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरा। पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।गांव निवासी राममूरत पाल मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी मनीषा देवी बच्चे रवि पाल के साथ घर पर रहती हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे मनीषा घर के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम घर के बाहर बने गहरे गड्ढे में गिर गया।करीब दस मिनट तक बच्चा नजर नहीं आने पर मां परेशान हो गई और खोजबीन शुरू की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। तभी किसी की नजर गड्ढे में पानी में डूबे बच्चे पर पड़ी। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर पास के क्लीनिक में ले जाया गया, जहां निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी गैपुरा सुरेश दुबे ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें