मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा के विजय संकल्प रैली में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कहा- लालू जी आबादी बढ़ाएं, मोदी जी बढ़ा रहे आवास

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
नवादा के विजय संकल्प रैली में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कहा- लालू जी आबादी बढ़ाएं, मोदी जी बढ़ा रहे आवास

-सीएम योगी ने नवादा से उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में की जनसभा

-राजनीति का अपराधीकरण करने वालों की निकाल दीजिए गर्मी

नवादा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के नवादा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। यहां से भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में कमल खिलाने की अपील की। एक तरफ सीएम योगी ने विकास कार्यों के बलबूते एनडीए गठबंधन के लिए वोट की अपील की तो दूसरी तरफ कांग्रेस व राजद को खूब धोया। उन्होंने अंधेरगर्दी युग को याद दिलाकर राजद को घेरा तो महापुरुषों का सम्मान करने वाली भाजपा को संकल्पों को भी याद दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय भाषा में लोगों का अभिवादन किया। इस अवसर पर नवादा से भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर, विधायक अरुणा देवी, एमएलसी निवेदिता सिंह, पूर्व मंत्री पूनम शर्मा, पूर्व विधायक अनिल सिंह, कन्हैया आदि मौजूद रहे।सीएम ने कहा कि 2022 में मैं विधानसभा चुनाव लड़ रहा था तो विवेक ठाकुर छह महीने-साल भर तक उप्र में कैंप किया था। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग कर रहे थे। देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सक, अटल जी के साथ मिलकर देश में एम्स की श्रृंखला बढ़ाने का खाका खींचने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर जूझने का जज्बा रखते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर राष्ट्रीय जनता दल रहा। उन्होंने कहा कि इस बात की गारंटी है कि दिल्ली से पैसा अब सीधे अकाउंट में आता है। विकास कार्यों को गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले 10 वर्ष में चार करोड़ गरीबों को मकान मिले हैं। ईश्वर लालू जी को स्वस्थ करें, वह आबादी बढ़ाएं और भाजपा आवास बनाने का कार्य करेगी। एक तरफ मोदी जी भारत को डिजिटल युग में ले जा रहे हैं तो दूसरी तरफ राजद व उनके लोग लालटेन युग की तरफ पीछे धकेल रहे हैं।सीएम योगी ने कहा कि राजद को रंगदारी वसूली से फुर्सत नहीं थी, लेकिन भाजपा-एनडीए सरकार में रंगदारी नहीं हो सकती। राजद व सहयोगी दल के लोग तमंचा लहराने वाले लोग हैं, इन्हें टैबलेट से क्या मतलब। भाजपा व सहयोगी दल डिजिटल इंडिया के जरिए आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार बनाने के सारथी के रूप में बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन राजद व सहयोगी दल डिजिटल इंडिया का विरोध करते हैं। सीएम ने कहा कि यूपी में तिनका भी नहीं हिलता। हमने सिर्फ अयोध्या में ही रामलला को विराजमान नहीं किया है, बल्कि माफिया व अपराधियों को राम-नाम सत्य की यात्रा पर भी भेज दिया। कुछ जेल चले गए, कुछ जहन्नुम चले गए। कुछ लोगों की यात्रा स्वतः ही आगे बढ़ गई है। यह काम केवल भाजपा कर सकती है। यूपी जैसा हाल आप भी बिहार में चाहते हैं तो 19 अप्रैल को कितनी भी गर्मी हो, परवाह नहीं करना। आप कमल खिलाइए और राजनीति का अपराधीकरण करने वालों की गर्मी निकाल दीजिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें