मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

गत्ता फैक्टरी में लगी आग, दीवारें ताेड़कर दमकल ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गत्ता फैक्टरी में लगी आग, दीवारें ताेड़कर दमकल ने पाया काबू

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में हाथरस गेट काेतवाली क्षेत्र में स्थित गत्ता फैक्टरी में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने माैके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हाथरस गेट कोतवाली के इलाके भगवंतपुर में तरुण शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा की गत्ता फैक्टरी और गोदाम है। आज सुबह अचानक फैक्टरी के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की सूचनापर थाना पुलिस बल और फायर ब्रिगेड का दल मौके पर पहुंच गया। आग फैक्टरी में फैलती देख दमकल कर्मियाें काे दीवारें भी तोड़नी पड़ीं और करीब 5 घंटे कीकड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच आग से लाखों रुपये का गत्ता व अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया।हाथरस गेट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि फैक्टरी में आग किन कारणाें से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। आग से नुकसान का आंकलनफैक्टरी मालिक द्वारा किया जा रहा है। आग में काेई जनहानि नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें