मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: शाहजहांपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति और दो बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी: शाहजहांपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति और दो बच्चों की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। थाना पुवायां क्षेत्र के भुड़ा मैनारी गांव के पास ओवरब्रिज के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दंपति और दो बच्चों की मौत हो गई।

सीओ पुवायां प्रवीन मालिक के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया के रहने वाले अरुण (35), पत्नी सीमा (32), बेटा नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (5) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अरुण और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ पुवायां प्रवीन मलिक ने कहा कि बड़ा गांव हाईवे के फ्लाईओवर के ऊपर बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार शख्स और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को सीएचसी में भेजा गया था, जहां उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। बोलेरो चालक को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें